पुलिस ने भारी रकम लेकर पशु तस्कर को छोड़ा !

खेतासराय (जौनपुर)। पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लेदरही गांव में मंगलवार को छापेमारी की।पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया।जिसे बाद में लेनदेन करके छोड़ दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लेदरहीं गांव में पशु तस्कर मंगलवार को रात्रि में प्रतिबंधित पशुओं को बध हेतु पिकअप जीप से कहीं भेजने के लिए इकट्ठा कर रहे थे।सूचना पर 100 नम्बर और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी।मौके से पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ कर थाने ले गयी।लेकिन पुलिस उसके विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ने के लिए सौदा करने लगी।चर्चा है कि 40 हजार में सौदा होने के बाद पुलिस ने तस्कर को छोड़ दिया।पशु तस्करी कि गढ़ माना जाने वाले इस गांव में तस्करों से कई बार पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है।खेतों में छुटे छुट्टा पशुओं को ए तस्कर इकट्ठा करते हैं।और रात्रि में मौका पाकर पशुओं को जीप पर लादकर बध हेतु बाहर भेज देते हैं।
कुछ माह पहले रात्रि में छापेमारी करने गयी पुलिस जीप पर तस्करों ने पथराव भी किया था।तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल सिंह का सिकंजा कसने पर पशु तस्कर फरार हो गये थे।उनका स्थानांतरण हो जाने के बाद पशु तस्कर फीर से सक्रिय हो गये हैं।
इस मामले में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह का कहना है कि तलाशी के लिए गये थे लेकिन कोई पशु तस्कर मौके से नहीं मिला।

Related

news 8454934405271909184

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item