किसान मनुष्य की तरह पशुओं की भी करें देखभाल: डा0 धर्मेन्द्र सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/03/0_78.html
जौनपुर।
धर्मापुर विकास खंड के ग्राम सभा सरैया में मंगलवार को पंडित दीन दयाल
उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया है। मेले के आयोजक
पशु चिकित्साधिकारी धर्मापुर डा0 धर्मेन्द्र सिंह रहे। मेले का उद्घाटन
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जय प्रकाश राय ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने
सम्बोधन में दूर-दराज से आए हुए पशु पालकों का स्वागत करते हुए मेले की
सफलता पर आयोजक को बधाई दी। विशिष्टï अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम
प्रधान धर्मापुर लालचन्द्र यादव ने शिविर में भारी-भरकम किसानों और पशुओं
को देख पशु चिकित्साधिकारी को साधुवाद देते हुए कहा कि हमारे ब्लाक में ऐसे
ही अधिकारी की जरूरत है जो इस तरह का आयोजन कर पशु पालकों की समस्याओं को
दूर करता रहे। पशु चिकित्साधिकारी डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने दोनों अतिथियों
का माल्र्यापण कर स्वागत किया। तत्पश्चात किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा
कि किसान भाई अपने पशुओं की नियमित देखभाल करते रहे। बीमार पशुओं का उपचार
स्वयं न करके अपने चिकित्सक की सलाह से करें। समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण
कराते रहे। उन्होंने अपनी टीम के साथ शिविर में आये पशुओं के बॉझपन का
उपचार किया तथा सूक्ष्म शल्य चिकित्सा के साथ-साथ क्रीम नाशक दवाएं पिलाई।
शिविर में छोटे-बड़े लगभग साढ़े चार सौ पशुओं का उपचार कर नि:शुल्क दवाएं
दी गयी। मेला समय तक पशु पालकों का आवागमन निरंतर चलता रहा। इस अवसर पर
मुख्य चिकित्साधिकारी सदर एसके अग्रवाल, डीप्टी सीवीओ केराकत केएन कुशवाहा,
डा0 ओपी यादव, सुनील सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अजय सिंह, जटा शंकर सिंह, डा0
रीचा सिंह, पशुमित्र ओम प्रकाश यादव, राकेश श्रीवास्तव समेत तमाम
क्षेत्रिय गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
