दरिंदो ने दुष्कर्म करने के बाद लड़की को फांसी पर लटकाया

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायदुर्गादास गांव में शनिवार सुबह पश्चिम नहर के किनारे कक्षा नौ की छात्रा की एक अमरुद के बागीचे में पेड़ से लटकती हुई लाश मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।
परिजनों ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को उसके घर से डाग स्क्वायड टीम की जांच पड़ताल करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर बदलापुर सीओ सौम्या पांडेय डॉग स्क्वायड व फोरेंसेसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद जांच के लिए नमूना लिया।बताते हैं कि 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान नखतपुर में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसकी लाश घर की पीछे 300 मीटर पश्चिम नहर किनारे नखतपुर निवासी विश्वम्भर देव मिश्र के अमरुद के बगीचे में अमरुद के पेड़ की डाल से उसके दुपट्टे व नायलन की रस्सी के सहारे लटकती मिली।
जहां पिता ने बताया कि देर रात लगभग डेढ़ बजे जब वह जगा तो उसकी पुत्री अपनी चारपाई पर नहीं थी। जिसके बाद वह परेशान हो गया और पत्नी, बेटों के साथ खोजने में जुट गया। सुबह लगभग चार बजे अमरुद की बाग की तरफ गया तो बेटी की लाश अमरुद के पेड़ से लटकती मिली। जिसे उतारकर  जमीन पर रख दिया उसके बाद  पुलिस को सूचना दिया। आरोप हैं कि शुक्रवार उसकी पत्नी अपनी छोटी 6 वर्षीय पुत्री को लेकर जौनपुर शीतला चौकियां धाम दर्शन के लिए गयी थी और वह सराय दुर्गादास बाजार स्थित अपने भाई की चाय पान की दुकान पर गया था। उसी बीच गांव का एक 22 वर्षीय युवक उसकी पुत्री से दिन में तीन बार आकर बात चीत किया था। जिसे उसका 11 वर्षीय पुत्र शिवम देखा था। पीडि़त पिता ने आशंका जाहिर किया कि वही युवक उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया। उसके बाद उसके दुपट्टे व बगल स्थित एक पंपिग सेट पर लगी एक नायलन की रस्सी को लेकर उसको पेड़ से लटका दिया और भाग गया। मौके पर जांच में बदलापुर सीओ सौम्या पांडेय ने पीडि़त पिता, बेटे से पूछ ताछ की। घटना स्थल से महराजगंज एसओ संतोष दीक्षित, सुजानगंज एसओ सनवर अली ने मातहतों के साथ लाश को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव देने से इनकार कर दिया। डॉग स्क्वायड आरोपित के घर से होते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस आरोपित संदीप यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

Related

news 7721424277971830121

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item