अधिकारियो ने की जेल में छापेमारी हड़कंप

जौनपुर। डीजे, डीएम और एसपी ने पूरेे लावलश्कर के साथ जेल में अचानक छापेमारी किया। करीब एक घंटे तक अधिकारियों ने चप्पे चप्पे की तलासी लिया। अधिकारियों के धमकने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हलांकि तलासी में कोई अपत्तिजनक समान तो नही मिला लेकर कैदियों ने समस्याओ की बौछार लगा दिया। उधर जेलर ने क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण तमाम परेशानियां गिनाई।
गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जिला जज अजय त्यागी, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसपी केके चौधरी, सीजेएम, सीएमओ डा. ओपी सिंह, एएसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय, महिला व कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। सबसे पहले महिला बैरकों का निरीक्षण शुरू हुआ। वहां पर साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। पेशी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जाना। इसके लिए एएसपी सिटी को निर्देशित किया गया। उसके बाद पाकशाला मे जाकर   खान-पान के साथ सफाई का जायजा लिया। एक-एक कर सभी बैरकों का निरीक्षण किया। मौसमी बीमारियों से बंदियों को बचने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। करीब एक घंटे तक चले इस निरीक्षण के दौरान आला अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को भी जरूरी निर्देश दिए। जेलर सुरेश चंद्र ने क्षमता से अधिक बंदियों के रखे जाने की बात कही।

Related

featured 7678393159093400927

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item