बदमाशो ने व्यापारी को अधमरा करके लूटा दो लाख का गहना
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_978.html
जौनपुर। हौसला बुलंद बदमाशो ने एक आभूषण व्यापारियों को लाठी डण्डे से जमकर मारने पीटने के बाद गहनो से भरा बैग लेकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल ले गयी । डाक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । खबर पाकर सीओ मड़ियाहूं भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज का निवासी नंदलाल सेठ पुत्र राजाराम मियाचक बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखा है। आज शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में मोटर साईकिल अज्ञात बदमाशो ने उसे ओवरटेक करके रोकने के बाद लाठी डण्डे से जमकर मारने पीटा। जब वह अधमरा हो गया तो उसका बैग लेकर भाग गये। पीड़ित के अनुसार बैग में तीस ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के गहने थे। जिसकी कीमत दो लाख रूपये थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ मड़ियाहूं राम भवन यादव ने जांच पड़ताल करने के बाद थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द बदमाशो को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।