सजा है तेरा दरबार मां भवानी.....

 जौनपुर।  वासंतिक नवरात्र रविवार से शुरू होगा। पूर्व संध्या पर साफ-सफाई के साथ ही कलश स्थापित कर पूजन के लिए घरों व देवी मंदिरों को सजाया गया है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में दुकानें सज गई हैं और शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है।
माता शीतला को नवदुर्गा की छोटी बहन के रूप में जाना जाता है। पुराणों में भी इसका विशेष उल्लेख है। यह एक पीठ के रूप में पूर्वाचल के लोगों में मशहूर है। यही कारण है कि पूर्वाचल के गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत विभिन्न जनपदों से नवरात्र में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष, वृद्ध, नौजवान आते हैं। यहां उपनयन, मुण्डन, जनेऊ संस्कार के साथ विवाह भी संपन्न होते हैं। मनौती के अनुरूप लोग कड़ाही करके लप्सी और सोहारी भी यहां मां के चरणों में अर्पित करते हैं। मंदिर में साफ-सफाई, धुलाई- पोछाई के साथ ही आस-पास की गंदगी दूर करने में सफाईकर्मी लगे हुए हैं। यहां प्रकाश की व्यवस्था भी समुचित की जा रही है।

Related

news 3641486872311854014

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item