संचारी रोग की रोकथाम हेतु चलेगा 2 से 16 अप्रैल तक विशेष अभियान
https://www.shirazehind.com/2018/04/2-16.html
जौनपुर। प्रदेश
सरकार द्वारा मच्छरजनित बिमारियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने का
निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए
मुख्यचिकित्साधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जापानी इंसेफ्लाटिस व
एक्यूट इन्सेफ्लाटिस सिण्ड्रोम व संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जनपद में 2
से 16 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जायेगा।
जिसके
तहत 1 से 15 वर्ष तक के 87126 छूटे हुए बच्चो के टीकाकरण का लक्ष्य रखा
गया है। अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ज्वर मच्छर
के काटने से होने वाली बिमारी है।
इसके
प्रभाव से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी व पूरे आस्तीन का शर्ट व पैन्ट
पहनना आवश्यक है। साथ ही मच्छरो को उत्पन्न होने से रोकने के लिए अपने
आसपास गन्दा पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। पीने के पानी को ढ़क कर
रखना चाहिए। कूलर व एसी की नियमित सफाई भी मच्छरो की रोकथाम के लिए आवश्यक
है।
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने आसपास साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है।
कार्यक्रम
के नोडल अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मच्छरजनित बिमारियों की
रोकथाम व संचारीरोग निरोधक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा,
स्वास्थ्य, दिव्यांग, पशु पालन, बाल विकास, एवं पुष्टाहार कृषि पंचायत,
जलनिगम सहित कुल 9 विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि
मच्छर प्रभावित क्षेत्रों में एंटीलार्वा स्प्रे से छिड़काव की व्यवस्था भी
की जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ0 शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में
सहयोग के लिए उपस्थित संवाददाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।