उचक्कों ने उड़ाया एक लाख 40 हजार रूपये
https://www.shirazehind.com/2018/04/40_18.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के जनार्दन चैहान निवासी मुर्की घर में पड़ी शादी में खर्च करने के लिए रुपए निकालने के लिए अपनी पत्नी के संग बुधवार को केराकत जाकर यूनियन बैंक से एक लाख निकाले और स्टेट बैंक से चालीस हजार निकाले निकालने के बाद वे केराकत स्टेशन रोड से ब्लॉक रोड पर जरूरी कार्य से रूके और गाड़ी को बगल में खड़ी कर दी । कार्य खत्म कर जब लौटे तो तब तक चोरों ने उनके डिग्गी से रुपए उड़ा दिए थे जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने इस चोरी की सूचना स्थानीय केराकत पुलिस को दी जहां पर तुरंत ही पुलिस फोर्स पहुंच गई ।
