आग से बचने के लिए दी गयी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_150.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली प्रांगण में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह में आग से बचने के लिए जानकारी दिया गया। अग्निशमन अधिकारी आरपी राय के निर्देशन पर अग्निशमन सेवा सप्ताह में फायर सर्विस के हेड कांस्टेबल राम शिव यादव मय यूनिट कोतवाली प्रांगण में आग लगने पर बचाव के उपाय बताते हुये आग से बचाव सम्बन्धी हैण्डबिल बाटकर प्रचार प्रसार भी किया और क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों से समन्यवय स्थापित कर आग से बचाव की जानकारी दी व सम्बंधित हैण्डबिल गाँवों व क्षेत्रो में वितरित कर जनता को आग से बचने के लिए जागरूक किया गया।यह अभियान 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग के द्वारा चलाया जाएगा। हेड कांस्टेबल राम शिव यादव ने बताया कि आग से बचने के लिए जौनपुर के सभी तहसीलों व क्षेत्रों में जानकारी दिया जारहा है और लोगो के माध्यम से हैण्डबिल भी देकर प्रचार प्रसार भी किया जारहा है। बताया कि बीड़ी सिगरेट को अच्छी तरह बुझा दें,आग लगने पर सही सही पता बतावें, खलिहान में बोझ बांधकर एक दूसरे से दूर रखें,खलिहान रेलवेलाइन से 100 फिट की दूरी पर होना चाहिए,बिजलीं के तार के नीचे खलिहान न लगाएं,जलती हुई लालटेन में कुप्पी से तेल न डालें, चुल्हे की जलती लकड़ी को अच्छी तरह से बुझा दें,गर्मी के दिनों में सूखे हुए तालाब को ट्यूबेल से भर दें, माचिस को छोटे बच्चों से दूर रखें,बिजलीं की वायरिंग कटी पिटी हो तो दुरुस्त करा लें,शादी विवाह में खलिहान से दूर आतिशबाजी करें, आदि बचाव के उपाय बताएं। इन दिनों कई दिनों से खलिहानों व घर मे आग लगने का सिलसिला बहुत जोरों से चल रहा है जिसमे काफी मात्रा में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी और कितने रिहायशी घर भी उसी की चपेट में आने से जलकर नष्ट हो गये।

