कैंपस प्लेसमेंट में 6 विद्यार्थियों का हुआ चयन
https://www.shirazehind.com/2018/04/6.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल
द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें एम बी ए एवं इंजीनियरिंग
के ०6 विद्यार्थियों का चयन हुआ. बुधवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में
बीटेक सीएस एवं आईटी के विद्यार्थियों का चयन ओसियन इंफो सिस्टम एवं
मैक्स इन्फ्रावेंयर प्राइवेट लिमिटेड में एमबीए के विद्यार्थियों का चयन
हुआ। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में विकास ,रत्न जायसवाल, श्यामल
श्रीवास्तव एवं आशीष जायसवाल आदि रहे। चयन हेतु आदित्य यादव, राहुल सिंह,
विजय यादव, ज्ञानेश मौर्या, हिमांशु बहुगुणा एवं बृजेश ने प्रक्रिया
संपन्न कराई ।ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रोफेसर रंजना प्रकाश
ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

