पुलिस ने 3 लुटेरों को पकड़ा, असलहा-कारतूस व बाइक बरामद

जौनपुर। पखवारे भर पहले शाहगंज नगर के इलाहाबाद कौड़िया पूरे आजम गांव के पास नगदी व मोबाइल लूट में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तफ्तीश के नाम पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। बताते चलें कि बीते 30 मार्च को खुटहन थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव निवासी अनीता पुत्री रामजीत अपने रिश्तेदार के साथ खुटहन स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकालकर दवा लेने के लिये शाहगंज आ रही थी। पूरे आजम गांव के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके रोक लिये और धमकाते हुये रूपये, एटीएम कार्ड व मोबाइल लूट करके फरार हो गये। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बताते हैं कि मोबाइल सर्विलांस के जरिये पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर लिया। सूत्रों की मानें तो लुटेरों के पास से पीड़िता के लूटे मोबाइल के अलावा, असलहा, कारतूस, मोबाइल व दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। पकड़े गये तीनों बदमाश सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बताये जाते हैं जो अन्य थानों में भी लूट की घटना में वांछित बताये जाते हैं।

Related

news 8783882534494389191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item