21 को इलाहाबाद जायेंगे राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव
https://www.shirazehind.com/2018/04/21.html
जौनपुर।
प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री नगर
विकास अभाव सहायता एवं पुर्नवास उत्तर प्रदेश 21 अपै्रल को प्रातः साढ़े 7
बजे जौनपुर से प्रस्थान करके 9 बजे सर्किट हाउस इलाहाबाद पहुंचेंगे। वहां
से 2ः15 बजे प्रस्थान करके साढ़े 3 बजे निरीक्षण भवन जौनपुर पहुंचेंगे। यहां
राज्यमंत्री 6 बजे से ग्राम एतमादपुर थाना सरायख्वाजा में ग्राम स्वराज
अभियान के तहत आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उक्त
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री यादव केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी
जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओें से सम्बन्धित जानकारी लेंगे। उक्त
अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी अद्यतन सूचना के साथ उपस्थित
रहेंगे।

