
जौनपुर। जिले के चन्दवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में बच्चा लाल सेठ की आभूषण की दुकान पर सोमवार को अपरान्ह असलहाधारी दो पहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर हवाई फायरिंग कर लूट का प्रयास किया लेकिन बाजार वासियों के हस्तक्षेप की वजह से वे हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले । बताते है कि बदमाशों के संख्या तीन ािी लेकिन कुछ भी लूट करने में असफल रहे । बच्चा लाल सेठ दानगंज बाजार निवासी हैं और उनकी रतनुपुर बाजार में आभूषण की दुकान चलाते हैं।