कबाड़ी के दुकान पर पुलिस का छापा आटो काटते दो गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_69.html
जलालपुर(जौनपुर)
स्थानीय कस्बे मे स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर रविवार देर रात्रि मे
पुलिस ने छापा मारकर चोरी का आटो रिक्सा काटने के आरोप मे पुलिस ने दो को
गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भागने मे
कामयाब हो गये।
बताते हैं कि देर रात्रि मे पुलिस को
मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल के समीप स्थित कबाड़ी की दुकान
पर कुछ लोग गलेण्डर लेकर एक आटो रिक्सा काट रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस
ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर छापा मारकर दो युवको को
गिरफ्तार कर लिया तथा दो ब्यक्ति पुलिस को देख फरार हो गये। पकड़े गये
आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के
कबाड़ियों मे हड़कम्प मचा हुआ है।
इस सम्बन्ध मे सी ओ
केराकत दिग्विजय सिंह से पूछे जाने पर उक्त मामले पर अनभिज्ञता जाहिर करते
हुए कहा कि यदि ऐसा है तो आरोपी बख्शे नहीं जायेगे।उनके खिलाफ कड़ी
कार्यवाही की जायेगी। इसके आलावा क्षेत्र के सभी कबाड़ियो की जाच पड़ताल की
जायेगी।
