दो युवक हुए जहरखुरानी के शिकार
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_153.html
जौनपुर। मुम्बई से कमाकर घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और उनके पास से नकदी समेत सामान व मोबाइल लेकर फरार हो गये । भुक्तभोगी युवकों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला पर हो रहा है । सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थानान्तर्गत कटसारी व दौलतपुर गांव के निवासी 20 वर्षीय जयकरन पुत्र शिवमोहन तथा 19 वर्षीय महेन्द्र पुत्र रामनयन मंगलवार को मुम्बई से कमाकर घर लौटते वक्त जहरखुरानी का शिकार हो गए । जहरखुरानों ने उनके पास से नकदी समेत सामान व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। जब उक्त दोनों युवकों को कुछ होश आया तो वे अपने को सुइथाकला ब्लाक मोड़ पर पाये।स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की दशा देखते हुए उन्हें उपचार हेतु सीएचसी. सुइथाकला में भर्ती कराया।
