अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

 जौनपुर। जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सराययुसुफ गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश युवक को गोली मारकर कर फरार हो गए। गोली से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि सराययुसुफ गांव निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार यादव   पुत्र कपिल नरायन रात में लगभग 10 बजे अपने बाइक से मछलीशहर आ रहे थे। इसी बीच ज्यों ही मछलीशहर बरईपार मार्ग पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाश रंजीत को पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। आनन फानन में उन्हें सीएचसी मछलीशहर भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन किया।

Related

news 2848498477623126902

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item