आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_526.html
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय पर एकत्रित होकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के साथ ही मंगलवार को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान ने कहां की जिस तरह उन्नाव वाले कांड में पुलिस कस्टडी में मौत हुई यह उत्तर प्रदेश के लिए बहुत शर्मनाक बात है इसकी घोर निंदा पार्टी करती है । यह प्रदेश माफियाओं का प्रदेश बनता जा रहा है और योगी सरकार इन माफियाओं को संरक्षण दे रही है और दिखावे के लिए फर्जी एनकाउंटर जाति और धर्म के नाम पर किया जा रहा है । जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां महफूज नहीं है । इन्हीं के विधायक बलात्कारी गुंडागर्दी लूट डकैती सभी संगीन आरोपों में से गिरे हुए हैं और सरकार प्रशासन इनके संरक्षण में लगा हुआ है । मीडिया प्रभारी सूर्यनारायण सिहं मुन्ना ने कहा कि जहां जहंा बीजेपी की सरकार है वहां वहां बलात्कार ज्यादा हो रहे है ं किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहां कि जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में पार्टी पूरे देश में आन्दोलन करेगी । मांग है कि उस मंत्री को तुरंत गिरफ्तारी करनी चाहिए जो कि बलात्कारियों के पक्ष में जुलूस प्रदर्शन कर रहे । राजेश यादव, रंजीत श्रीवास्तव, बबलू, गुप्ता, चन्दबली सोनकर, भइया लाल, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।

