पीआरडी के जवान आमरण अनशन पर

जौनपुर। पीआरडी संघ ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को विकास भवन के चैथे तल पर कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी के जवानों को साल में 365 दिन ड्युटी दिया जाय। इसके साथ ही ड्युटी भत्ते मंहगाई के हिसाब से बढ़ाकर दिया जाय तथा साल में दो सेट वर्दी प्रदान की जाय। उन्होने मांग किया कि पीआरडी के जवानों को राज्य कर्मचारी घोषित कर नियमित किया जाय और मूल वेतन निर्धारित किया जाय। पीआरडी के जवानों को रिटायरमेण्ट के बाद पेशन दिया जाय। कार्यालय के बाबू तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाय। पीआरडी के जवानों का अविलम्ब डयुटी पर लगाया जाय। इस अवसर पर प्रकाश यादव, रामपलअ गौतम, अखिलेश कुमार, अरविन्द  कुमार, विपत राम , रमेश यादव, विजयी नाथ , सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

Related

news 3397794779951931675

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item