दूल्हे संग बरातियों को बंधक बना

जौनपुर।  मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के इब्रााहिमपुर गांव में बुधवार रात आयी बारात में हो रहे डांस को लेकर घरातियों, बरातियों के युवक आपस में भिड़ गये। घटना में घराती पक्ष के एक युवक के सिर में गंभीर चोट लग गयी। आक्रोशित घरातियों ने दूल्हे सहित एक दर्जन बरातियों को बंधक बना लिया। 12 घंटे बाद दूसरे दिन गुरुवार की सुबह आठ बजे दुल्हन की विदाई की गयी। उक्त गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव की पुत्री करिश्मा यादव की शादी वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विविछा निवासी खरपत्तू यादव के पुत्र कृष्णा यादव से तय हुई थी। बुधवार को बारात गांव में पहुंची और घरातियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बारात डीजे के साथ द्वारपूजा के लिए निकली। इसी बीच लगभग 10 बजे डीजे की धुन पर डांस को लेकर घराती-बरातियों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने घराती पक्ष के युवक लालू यादव को मारपीट दिया जिससे उसके सर में चोट लग गयी। घटना के बाद घरातियों ने दूल्हा कृष्णा यादव सहित एक दर्जन लोगों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और रात में ही घायल युवक को उपचार के लिये नगर के पॉलिटेक्निक पर स्थित एक निजी अस्पताल लाये। घायल युवक को आने में देर होने के कारण लड़की के बड़े पिता सुधिराम यादव कोटेदार दो बाराती युवकों को लेकर बाइक से जौनपुर चले गये। ईशा हास्पिटल के सामने बाराती नवयुवकों लड़की के बड़े पिता को उतार कर फरार हो गये। इससे पहले पीडित युवक का उपचार कराकर लोग निकल चुके थे। घर पहुंचने पर डॉयल 100 पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार में लगे पैसे को दिलाकर सुलह करा दिया। लड़की पक्ष के लोग अड़े रहे कि जब तक लड़की के बड़े पिता जौनपुर से घर नहीं आ जाते तब तक लोग बंधक बने रहेंगे। इधर रात में सुधिराम परेशान हो गया और किसी तरह से स्टेशन जाकर एजे पैसेंजर से सुबह घर पहुंचा। सुबह 8 बजे के आस-पास जब वह घर पहुंचा तब घर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी क्योंकि घर वाले डर गये थे बाराती युवक उनका अपहरण तो नहीं कर लिये। लोगों के समझाने पर वर पक्ष विदाई के लिये राजी हुआ। 

Related

news 581477820655508772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item