सड़क हादसों में बालिका सहित तीन की मौत

जौनपुर। जफराबाद थानाक्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल टंकी के पास बुधवार की रात टैंकर खलासी की ट्रक से दब जाने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद  चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने ट्रक एवं शव को कब्जे में ले लिया।  गुरूवार की सुबह थाने पर पहुॅचे मृत खलासी के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। इसी प्रकार महराजगंज थाना क्षेत्र में पिकअप के धक्के से शिक्षक की मौत हो गयी। साथ ही खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में इलाहाबाद-गोरखपुर वाया शाहगंज राजमार्ग पर बोलेरो की चपेट में आने से बालिका की मौके पर ही  मौत हो गई।  बताते हैं कि उक्त गांव निवासी राम लखन यादव की पांच वर्षीय नतिनी  जाह्नवी अपने ननिहाल आई थी। वह बुधवार को देर रात सड़क के किनारे घर के सामने खड़ी थी। उसी समय तेज गति से आ रही बोलेरो धक्का मारते हुए भाग गई। घायल अवस्था में  जाह्नवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  बताते हैं कि 18 वर्षीय बृजेश कुमार विश्वकर्मा, पुत्र मेवालाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम बमैला, थाना गौराबादशाहपुर तेल टैंकर पर खलासी का कार्य करता है। बुधवार की रात बृजेश यूपी सिंह पेट्रोल पम्प के निकट स्थित बिहारी ढाबा पर खाना खाने गया था, जहां पर वाराणसी से जौनपुर आ रही ट्रक संख्या-यू0पी0 65 जी0टी0 1497 की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।   इसी प्रकार महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में 50 वर्षीय उमाशंकर सिंह गुरूवार को सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान बदलापुर-सुजानगंज मार्ग के भटपुरा नहर की पुलिया पर पिकअप से धक्का लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

Related

news 2423042466658561772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item