धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

जौनपुर। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरूवार  को तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। लोगों ने गजब की गर्मी का एहसास किया। सुबह से ही शुरू हुई तेजी धूप दिन चढ़ने के साथ ही और तेज हो गई। दोपहर आते-आते तो इतनी कड़ी धूप निकली थी कि लोग बर्दाश्त तक नहीं कर पा रहे थे। धूप में निकलने पर आंखें ठहर नहीं पा रही थीं। बदन जलने लगता था। इस दौरान पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इससे लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया। प्रचंड रूप से निकली कड़ी धूप व लू ने लोगों के बदन तक को झुलसा कर रख दिया। इससे सबसे अधिक दिक्कत बाइक व साइकिल चलाने वालों को हुई। लोग गमछा लेकर जरूर घर से निकले लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल पा रही थी। पेड़ की छांव मिलने पर थोड़ी बहुत राहत मिली। शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से कामकाज के लिए आए लोग कलेक्ट्रेट में पेड़ों के नीचे बैठकर शाम होने का इंतजार करते रहे। दोपहर में लोग शहर के ओवरब्रिज से बाइक से जाने में कतराते रहे। मजबूरी में ही लोग सड़क पर निकल रहे थे।

Related

news 8431355549357610196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item