आगामी चुनाव के बाद केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी : अजय शंकर दुबे
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_18.html
मुंगरा बादशाहपुर ( जौनपुर )।कांग्रेस के साथ अन्य दलों का आगामी होने वाला
महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगा और केन्द्र में
आगामी बनने वाली सरकार महागठबंधन की होगी । उक्त बातें रविवार को शायं नगर
के गुड़हाई मोहल्ले में स्थित युवा कांग्रेस नेता विश्वनाथ गुप्त के आवास पर
स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के
नवनियुक्त सदस्य अजय शंकर दुबे ने कही । श्री दुबे ने कहा कि देश और प्रदेश
की भाजपा सरकारों से जनता का मोह भंग हो चुका है । सरकार हर मोर्चे पर
विफल साबित हुई है । चाहे वह किसानों के कर्ज माफी का मामला हो या नोट
बन्दी , चाहे जीएसटी हो या अन्य , चाहे देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों
का मामला हो या चीन सीमा पर बढ़ते तनाव का सरकार किसी भी मामले में केवल
जुमलेबाजी ही करती नजर आरही है । भष्ट्राचार मुक्त भारत बनाने की बात करने
वाली सरकार के जमाने मे बैंको तक का भष्ट्राचार उजागर हो चुका है ।सरकार
सबकुछ जानते हुए भी चुप बैठी है । देश मे बेरोजगारी चरम पर है यूआ वर्ग
बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है सरकार केवल जबानी रोजगार देने में मस्त
है धरातल की स्थिति बिल्कुल अलग है । युवा वर्ग के बेरोजगारी का अंदाजा इसी
बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे के ग्रुप सी व डी के नब्बे हजार पदों के
लिए निकली भर्तियों के लिए ढाई करोड़ युवाओ ने अभी तक आवेदन किया है जो
किसी सामान्य देश की कुल आबादी से भी अधिक है । श्री दुबे ने कहा केन्द्र
की मोदी जी एवम प्रदेश की योगी जी की सरकारों से जनता का मोह पूरी तरह से
भंग हो चुका है । आगामी 2019 के होने वाले चुनाव में जनता महागठबंधन के
प्रतियाशियो को भारी बहुमत से जिताएगी और केन्द्र में महागठबंधन की सरकार
बनेगी । इस मौके पर विश्वनाथ गुप्त , बी डी दुबे , पंकज मिश्र , दीपक
मिश्रा , राजेश द्विवेदी , वीरेन्द्र मिश्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता
उपस्थित रहे ।

