विभिन्न विभागों द्वारा लोक कल्याण मेले में दी गयी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_2.html
जौनपुर। आज लोक कल्याण मेले/प्रदर्शनी के तीसरे दिन
पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक वानिकी विभाग, शिक्षा विभाग,
दुग्ध उत्पादक एवं सहकारिता विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, उद्यान एवं
खाद्य प्रसंस्करण विभाग, समाज कल्याण विभाग, मृदा परीक्षण विभाग, महिला
कल्याण विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी
योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में गन्ना विभाग के डॉ0 विनोद सिंह ने
बताया कि गन्ने की नई प्रजाति की बीज आ गए है, जिसको बोने से किसान भाई
अपनी आय एवं उत्पादन को दुगना कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिस किसान भाई
का भुगतान किन्ही कारणवश नहीं हो पा रहा है तो विभाग से संपर्क कर भुगतान
प्राप्त कर सकते है। मेले में जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला सेवायोजन
अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने निरीक्षण कर मेले की स्थिति का हाल जाना तथा
मेले में आए हुए किसानों को कहा कि किसान भाई यहां से ज्यादा से ज्यादा
जानकारी लेकर जाएं और नई तकनीकी से खेती करें ताकि उत्पादन एवं आय बढ़ाया जा
सके। इस अवसर पर अनिल कुमार, राजीव कुमार, अनिवेश, नवचेतना, अवनीश यादव
एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

