संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_56.html
जौनपुर। आज जे.ई./ए.ई.एस. संचारी रोग पखवाड़ा एवं विशेष
टीकाकरण अभियान का उद्घाटन का मा. विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह
एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी,
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन स्थल
पर मा. विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लाभार्थी को जे.ई. का टीका
लगाकर शुभांरभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मा. विधायक ने बताया कि यह
वायरस जनित बीमारी है जिसको बीमारी हो जाने के बाद कोई इलाज नही है इससे
रोगी की मृत्यु या अपंगता होना निश्चित है। इस बीमारी का बचाव ही इलाज है
जो जे.ई. टीकाकरण तथा स्वच्छता एवं मच्छरों से बचने के उपाय द्वारा ही
सम्भव है। चिकित्सक होने के नाते मा. विधायक जी ने चिकित्सकीय पहलू पर
विस्तृत रुप से अपना विचार विमर्श किये तथा लोगों से अनुरोध किया कि इस
अभियान को व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक पहुचाया जाय, जिससे इस रोग
द्वारा मृत्यु या अपंगता पर नियंत्रण किया जा सके। समारोह में अपने विचार
व्यक्त करते हुए मा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय द्वारा इस पखवाडे़ की
महत्ता के विषय में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष
ध्यान देते हुए यह व्यक्त किया कि इस अभियान को केवल एक पखवाडे़ तक न सीमित
करके सदैव अपनी आदत डालें तथा अपने घर परिवार एवं आस-पड़ौस में स्वच्छता
करने तथा लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का अभियान चलायें, जिससे संचारी
रोगों एवं अस्वच्छता के कारण होने वाली बीमारियों का उन्मूलन किया जा सके।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने विचार व्यक्त करते
हुए कहा कि जनपद स्तरीय तैयारियां काफी पहले से की जा रही थी। मा.
मुख्यमंत्री जी ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग द्वारा सम्बन्धित जिलाधिकारियों
से इसकी समीक्षा की थी तथा इसको सफल बनाने हेतु निर्देशित किया था।
जिलाधिकारी ने शौचालय के उपयोग एवं निर्माण पर विशेष बल दिया तथा उन्होंने
सरकार द्वारा चलायी जा रही शौचालय निर्माण की योजना के बारे में जानकारी
दी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्वर से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के
इलाज की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सम्बन्धित कर्मचारी/अधिकारी
को नामित कर उत्तरदायी बनाये, जिससे किसी भी रोगी को किसी तरह की कोई
कठिनाई न उत्पन्न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह द्वारा अभियान की
तैयारियों तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु समस्त किये गये उपाय की जानकारी देते
हुए जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि चिकित्सा से सम्बन्धित तैयारियां कर ली
गयी है।
मुख्य
चिकित्साधिकारी ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों व जन सामान्य को स्वच्छता
एवं संचारी रोग हेतु मा. मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये शपथ-पत्र को पढ़कर शपथ
दिलायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष जिला चिकित्सालय
डा. एसके पाण्डये, डा. आर.एस. सरोज महिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्सा
अधिकारी वेक्टर्न वार्न डा. एके शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सत्यव्रत
त्रिपाठी, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डीएचईआईओ, डा. एस.के. यादव तथा अन्य विभागीय
अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

