साहू क्लब ने मनाया नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह

जौनपुर। साहू कल्याण समिति जौनपुर (साहू क्लब) द्वारा भारतीय हिंदू नूतनवर्ष अभिनन्दन समारोह के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में सलमान शेख, मृत्युंजय सिंह एवं रिदम डांस फैक्ट्री लखनऊ द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था के पूर्व अध्यक्ष डा. मिशोरी लाल गुप्ता ने संस्था के इतिहास एवं साहू कल्याण कोष के बारे में बताया। मुख्य अतिथि शिव गोविन्द साहू अध्यक्ष नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर ने अपने उद्बोधन में समस्त वैश्य समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा साहू समाज के विकास के लिए युवाओं के आगे आने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत रानीगंज प्रतापगढ़ ने साहू कल्याण समिति जौनपुर के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। साहू क्लब संरक्षक श्री अजय कुमार गुप्त आई.आर.एस. दिल्ली ने बतौर विशिष्ट अतिथि साहू समाज उत्थान के लिये महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित किया। साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त विपणन अधिकारी आजमगढ़ ने सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रायोजक लालजी गुप्ता एवम सह प्रयोजक संतोष साहू (बच्चा) सहित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द बैंकर ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, यशपाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शिव शंकर साहू, शिवकुमार साहू, प्रशांत कुमार गुप्ता एडवोकेट, विवेक कुमार गुप्त सी.टी.ओ. जौनपुर, ननकऊ गुप्ता, बिंदेश्वरी साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार, स्वतंत्र कुमार बैंकर, घनश्याम साहू, प्रीति गुप्ता, शैल साहू, माया गुप्ता, शरद साहू, दीपक गुप्ता, ज्ञान प्रकाश आर्य, राधेश्याम साहू सहित जौनपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

featured 5330957485215139033

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item