टीकाकरण विकास खंडवार रोस्टर जारी
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_84.html
जौनपुर। जनपद जौनपुर में (एफ.एम.डी.सी.पी.) टीकाकरण 22वें चरण मे 2
से 8 अप्रैल 2018 तक का टीकाकरण रोस्टर विकासखंडवार क्रमशः सुइंथाकलाँ मे
शाहामऊ, सोधी मे रानीमऊ, खुटहन मे तिसौली, करंजाकला मे पचेवरा, बदलापुर मे
शाहपुर, महाराजगंज में आशामूलपुर, बख्शा मे शंकरगढ़ व सरायहरखू, सुजानगंज मे
बसरही व मुस्तफाबाद, मु0बादशाहपुर मे सेमारी, मछलीशहर मे बिशुनपुर, बरहता,
शीतलगंज, मोकलपुर, बरसठी मे दताव, सिकरारा मे जाम, धर्मापुर में
पांडेयपट्टी, रामनगर मे कसियांव, रामपुर मे पट्टी जियाराम, मुफ्तीगंज में
सुरेला, जलालपुर में पुरेव, केराकत में सुरहूपुर, डोभी में चंदवक, सिरकोनी
में कुद्दूपुर न्याय पंचायत है।
चार माह से छोटे बच्चे और
आठ माह से ऊपर गर्भित पशुओं को टीका नही लगेगा। डा0 वीरेंद्र सिंह मुख्य
पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के पशुपालकों से अपील की है कि सभी पशुपालक
निर्धारित तिथियों में अपने पशुओं में टीका अवश्य लगवा लें। खुरपका एवं
मुहपका (एफ.एम.डी.) एक विषाणुजनित एवं छुवाछुत की बीमारी है इसलिए यदि एक
भी पशु टीकाकरण से वंचित रह गया तो बीमारी के जड़ से उन्मूलन में संदेह रह
जाएगा। इस प्रकार चार माह से छोटे बच्चे और आठ माह से ऊपर के गर्भित पशु
जिनका टीकाकरण अभियान के समय नहीं हो पायेगा उनका टीकाकरण बाद मे अवश्य
करवा लिया जाय।
ज्ञातव्य हो कि जौनपुर में 22वें चरण का
टीकाकरण 15 मार्च 2018 से प्रारम्भ हुआ है और 30 अप्रैल 2018 तक चलेगा।
जनपद के 21 विकास खण्डो के 760 गांव में 3 लाख 80 हजार 360 पशुओं को
टीकाकरण किया जा चुका है।
