प्रधानमंत्री विकास मॉडल के लिए दो सदस्यीय टीम गठित
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_294.html
जौनपुर। प्रधानमंत्री के विकास मॉडल को मूर्त रूप देने हेतु
विवि अनुदान आयोग के निर्देश पर पीयू के कुलपति ने 16 अप्रैल को पीयू
परिसर में दो सदस्यीय प्रो.वी डी.शर्मा एवं डॉ. सौरभ पाल समिति का गठित किया ।
आज "उन्नत भारत अभियान" के
संबंध में प्रो.विक्रमदेव शर्मा (संकायाध्यक्ष, प्रबन्ध संकाय) की
अध्यक्षता में उनके कार्यालय में प्रथम बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें
प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल को अमलीजामा पहनाने में विशेष रूप से
प्रौद्योगिकी संस्थान एवं अन्य तकनीकी संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका
निभायेगे और ग्रामीण समूहों के जरिये स्थानीय रोजगार, आर्थिक संसाधनों एवं
अन्य परेशानियों को दूर करने का प्रयास होगा । उन्हें मिलकर समाधान हेतु
तकनीक आधारित प्रारूप तैयार करना है उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी की
तकनीकी विशेषज्ञों के नेतृत्व में पांच प्रमुख विषय "स्वच्छ भारत" "स्वस्थ
भारत" "स्वावलंबी भारत" "उन्नत भारत" "संपन्न भारत" के साथ "पेय जल" जल
संसाधन, वर्षा जल ,"सिंचाई के साधन, "वैकल्पिक ऊर्जा" आदि अनेक कार्यों के
विभिन्न समूहों का गठन एवं सहयोग लेने हेतु विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा
हुई । इसमें कल वृहस्पतिवार को 11 बजे दिन में राष्ट्रीय सेवा योजना के
कार्यक्रम अधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों के साथ इसी मुद्दे पर विस्तृत
चर्चा एवं सहयोग हेतु पुनः बैठक बुलाई गई है ।
बैठक
में निम्नलिखित अन्य सदस्यों में प्रमुख रूप से डॉ. सौरभ पाल, विशेष
आमंत्रित सदस्यों में डॉ. इंद्रेश कुमार(प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रबन्ध
संकाय) डॉ. दीप प्रकाश सिंह ( मेकेनिकल विभाग, इंजीनियरिंग संस्थान) श्री
शील निधि सिंह (समन्वयक, पूर्वांचल ग्राम समन्वय समिति)

