पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए जॉब फेयर की तैयारियां जोरों पर

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले जॉब फेयर 2018 की तैयारियां  ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा तेजी से की जा  रही हैं।  इस जॉब फेयर के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को जॉब दिलाने की वृहद योजना तैयार की गई है। 

विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें एक दर्जन से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों को आमंत्रित किया गया है. कर्वी ग्रुप,कोटक महिंद्रा बैंक, आर्नव इन्फोसॉफ्ट,पैसा बाजार, यूरेका फोर्ब्स,जीएनएन  न्यूज़ एजेंसी,टाटा बिज़नेस सपोर्ट सर्विसेस, ऑथेंटिक इंस्ट्रूमेंट, न्यूट्रीलाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, चंदन हेल्थ केयर, एनसीआर टेलीकॉम आदि कंपनियों ने आने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इन कंपनियों में बीटेक, एमसीए, एमबीए, जनसंचार, फार्मेसी के अंतिम एवं पासआउट विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों के विज्ञान, बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

 प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने बताया कि जॉब फेयर में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 19 से 21 अप्रैल तक प्लेसमेंट सेल आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों को ही जॉब फेयर में भाग लेने की अनुमति होगी।  उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र भी लाभान्वित होंगे। इसके लिए  कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव ने  अनुमति प्रदान की है। जॉब फेयर के  कंपनियों से लगातार बातचीत चल रही है और यह कोशिश है कि अधिक से अधिक   विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्यों को जॉब फेयर में विद्यार्थियों के प्रतिभाग हेतु पत्र भेजा गया है। जॉब फेयर में भाग लेने वाले विद्यार्थी अपने बायोडाटा  के साथ  मूल प्रमाण पत्र भी लेकर आएंगे।

Related

news 5674461377406394576

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item