नरेन्द्र यादव चुने गये अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_786.html
जौनपुर। ट्यूबवेल
कालोनी चौराहा स्थित सिंचाई विभाग के प्रांगण में केन्द्रीय अध्यक्ष राज्य
सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी संघ शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में आम सभा
हुई। जिसमें सर्वसम्मति से संयुक्त कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।
जिसमें कृष्णानन्द मिश्र संरक्षक और नरेन्द्र यादव अध्यक्ष चुने गये। इसके
अलावा श्याम सुन्दर शुक्ला मंत्री, नागेन्द्र कुमार यादव संगठन मंत्री,
विजय शंकर उपाध्याय कोषाध्यक्ष, विनय कुमार मिश्रा, रामसजीवन दूबे,
दीनानाथ, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र दूबे कार्यकारिणी का सदस्य चुने गए।
कार्यक्रम में शोभनाथ, लक्ष्मण और जेपी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।

