फैक्ट्री के गेट से उच्चक्को ने उड़ाया मोटरसाइकिल
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_532.html
मुँगराबादशाहपुर ( जौनपुर) । औधोगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित अभिनव स्टील
कम्पनी के गेट पर खड़ी बाइक उच्चक्को ने गायब कर दी । बताया जाता है कि
फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी अजय कुमार शनिवार को दिन मेंं 2 बजे अपनी
हीरो होण्डा सी डी डीलक्स बाइक संख्या UP 62 W 5277 खड़ी कर फैक्ट्री के
अन्दर चले गए आधे घण्टे बाद बाहर आए तो गेट के सामने से उनकी बाइक गायब थी ।
अजय ने काफी खोजबीन की परन्तु बाइक का कुछ पता नही चला । भुक्तभोगी थक हार
कर बाइक चोरी की लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दे दी है ।

