नेपाल के उपराष्ट्रपति ने डाँ.प्रमोद के. सिंह को किया सम्मानित

मुँगराबादशाहपुर(जौनपुर ) । क्षेत्र में स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के संस्थापक डॉ. प्रमोद के सिंह को बीते 15 अप्रैल 2018 को नेपाल के काठमांडू में स्थित उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष  समारोह में एसोसिएशन फ़ॉर राईजिंग एंड टैलेंटेड पर्सनैलिटीज संस्था द्वारा दिया जाने वाला भारत ज्योति अवार्ड विथ गोल्डमेडल नेपाल के उपराष्ट्रपति नन्द  किशोर पुन ने देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर गौरी डेला पोरमई यू के , क्रिस्टियन विलिंजेस जमर्नी वाइस चान्सलर , डॉ0 राम चन्द्र अधिकारी मन्त्री नेपाल , धीरेन्द्र प्रताप पूर्व मन्त्री उत्तराखंड सरकार भी मौजूद रहे ।इस मौके पर डॉ0 प्रमोद के सिंह ने इंडो नेपाल फ़्रेंडशिप इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सोशल डेवलपमेंट पर अपना व्याख्यान भी दिया । विदित हो कि डॉ0 प्रमोद के सिंह को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है । संस्था द्वारा एशियाई देशों के कुल 26 लोगों को अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है । डॉ0 प्रमोद के सिंह को नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा अवार्ड दे कर सम्मानित किए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।इससे उनके स्कूल के लोग भी खुश हैं।

Related

news 7690307161490259992

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item