महिला से चेन छीनकर बदमाश फरार
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_33.html
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के पास रविवार को देर शाम साढ़े चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों से महिला भिड़ गई। खींचातानी में बदमाश आधी चेन बदमाश लेकर भाग गए और आधा चेन महिला के हाथ में रह गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी उदयराज यादव अपनी पुत्री पूनम यादव को लेकर गनापुर से घर जा रहे थे। पूनम एक साल के बच्चे को लेकर बैठी थी। इसी दौरान मोकलपुर सिकरारा मार्ग पर स्थित पांडेपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए जो मुंह बांधे थे। झपट्टा मारकर पूनम के गले से चेन खींचा तो पूनम ने चेन पकड़ लिया। इस छीना झपटी में आधा चेन पूनम के हाथ में रह गया और आधा चेन लेकर बदमाश भाग गए।

