शो रूम मालिक ने फर्म के प्रचार के लिए खोद डाली लाखो रूपये से बनी नयी सड़क

जौनपुर। लाखो रूपये की लागत से बनायी गयी सड़क को एक शो रूम मालिक ने अपने प्रतिष्ठान के प्रचार के लिए खोद डाला। शो रूम मालिक की इस खुलेआम दबंगई की चर्चाएं पूरे नगर में हो रही है। इस मामले पर शिराज ए हिन्द डाॅट काम ने लोक निर्माण विभाग से बात किया तो अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि मेरे विभाग से किसी ने कोई परमिशन नही लिया है अगर सड़क खोदी गयी है तो मालिक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
अशोक टाकीज से सद्भावना पुल होते हुए जोगियापुर तक की सड़क अभी कुछ दिन पूर्व ही बनकर तैयार हुई। करीब दो वर्षो तक इस मार्ग पर सफर करने वाले धूल धूसरित होते रहे। जौनपुर महोत्सव के देखते हुए डीएम गम्भीर हुए तो ठीकेदार ने दिन रात कार्य करवाकर सड़क बना दिया। गुणवक्तायुक्त सड़क देखकर नगर वासियों को भरोषा हो गया कि अब कुछ वर्षो तक हम लोग आसानी से अपना सफर तय कर लेगें। लेकिन आज जो भी लोग इस रास्ते से गुजरे तो उनका सपना चकनाचूर हो गया। सद्भावना मोड़ पर ही कीर्तिकुंज शो रूम है। शो रूम मालिक ने अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहको को आकर्षित करने के लिए बड़े बड़े होर्डिगं बोर्ड लगवा दिया है। इस होर्डिगं को लगाने के लिए दोनो तरफ कुल 12 गड्ढा खोदकर बांस बल्ली गाड़ी गयी है। जानकारो के मुताबिक ये गड्ढे कुछ ही दिनो में खाई में तब्दील हो जायेगें। ऐसे में जहां एक बार फिर जनता को गड्ढायुक्त सड़को से गुजरना पड़ेगा वही सरकार का पैसा आने वाली बारिश में पूरी तरह से बह जायेगा।
इस मामले पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता गोपाल कृष्ण सारस्वत से पूछा गया कि शो रूम मालिक ने सड़क खोदने के लिए कोई परमिशन लिया है तो उन्होने साफ कहा कि मेरे विभाग से अभी तक परमिशन नही लिया गया है। उन्होने बताया कि इस सड़क का निर्माण मण्डी समिति द्वारा कराया गया है। इसके रख रखाव का जिम्मा भी उसी विभाग के पास है। वगैर परमिशन के सड़क खोदने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। 

Related

news 1066387985908662587

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item