सुलगने लगी सड़के, बीमारियां बढ़ी

जौनपुर। तेज धूप के साथ लू की लपटों से सड़कें सुलगने लगी हैं। इस समय खेत खलिहान में काम कर रहे किसानों पर मौसम की मार अधिक पड़ रही है। राहगीरों को भी इस झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के इस तेवर से लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।  इस समय पारा दिनों दिन ऊपर खिसकता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही निकल रही तेज धूप लोगों को परेशान किए रही। उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसी मौसम के बदलाव के चलते लोग डायरिया सहित संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में डायरिया और बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।  इसके साथ ही उल्टी दस्त व बुखार की चपेट में आकर दर्जनों की संख्या में मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Related

news 4264265423033806177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item