
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मी को जान से मारने
की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय
की गुहार लगाई है। पीड़ित मामले में कोई कार्रवाई न होने से दहशत में हैं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी जैसलाल यादव पूर्वांचल
विश्वविद्यालय में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। विगत नौ अप्रैल की
रात दस बजे वह एक जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। भटानी पोखरा के पास पहुंचा
था कि रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने राड सरिया लेकर घेर लिया। घिरे
जैसलाल को मजबूरन बाइक रोकनी पड़ी। आरोप है कि बदमाश जेब से पर्स निकालकर
उसमें रखे 15 हजार रुपये लेकर भाग गए। धमकी दी जा रही है कि तहरीर नहीं
उठाओगे तो जान से मार देंगे। एसपी को प्रार्थनापत्र दे न्याय की गुहार
लगाई।