प्रभावी भाषण देना कला है

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की जेसीरेट शाखा द्वारा 15 अप्रैल रविवार को सांयकाल इफेक्टीव पब्लिक स्पीकिंग ईपीएस कप्टीशन का आयोजन ओलंदगंज स्थित एक होटल में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/जज के रूप में उपस्थित जेसीआई इण्डिया की नेशनल ट्रेनर जेसी शालिनी वर्मन ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगो के मन से भय दूर होता है और उनके अन्दर की छीपी प्रतिभा बाहर आती है। उन्होंने कहा अपने विचारो को लोगो के सामने प्रभावशाली ढंग से रखना ही भाषण कला है।
मौके पर ही दिया गया प्रतियोगिता का  विषय ‘क्या फर्क पड़ता है’  पर जेसीरेट संगीता सेठ, सीमा सहाय, प्रीति गुप्ता, शालिनी सेठ, नेहा गुप्ता, पूजा गोयल, प्रियंका गुप्ता ने भाग लिया और अपने अपने विचार प्रभावशाली ढ़ग से रखने का प्रयास किया। जज महोदया जेसी शालिनी वर्मन ने सभी प्रतिभागियों के वक्तव्य, बाडी इम्प्रेशन, समय सीमा, हाव-भाव इत्यादि का अवलोकन करने के पश्चात जेसीरेट संगीता सेठ को विनर और शालिनी सेठ को रनर अप घोषित किया। संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने और चेयर पर्सन रेनू बैंकर ने कहा जेसीआई अपने विभिन्न ट्रेनिंगो के माध्यम से अपने सदस्यों को इसके लिए तैयार करती रहती है। जोन डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगो का हौसला अफजाई होता है। इस मौके पर सचिव कार्तिक सेठी, अन्जू गुप्ता, प्रगति वैश्य, पूनम गुप्ता, रीता कश्यप, सुनीता साहू, विभा गुप्ता, अन्जूलता अग्रहरी, रीना अग्रहरी प्रतिमा गुप्ता, समृद्धि, पूर्व चेयर पर्सन रीचा गुप्ता सहित अनेको जेसीरेट व जेसी उपस्थित रहें। सभी के प्रति आभार धन्यवाद जेसीरेट सचिव एकता गुप्ता ने व्यक्त किया।

Related

news 6647034987709604920

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item