वृक्ष धरती का आभूषण है

 जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की जेसीरेट शाखा द्वारा चेयरपर्सन एवं सदस्य जिला पंचायत दीपिका अग्रहरि की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज, कालीकुत्ती के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पूर्व चेयरपर्सन सोनी जायसवाल ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण है तथा उनके बिना जीवन की परिकल्पना सम्भव नही है। अध्यक्षता करते हुये दीपिका अग्रहरि ने बताया कि औद्योगिक प्रगति एवं वनोन्मूलन के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा के लिए वृक्षो का लगाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। पूर्व चेयरपर्सन मन्जू जायसवाल एवं निर्वमान चेयरपर्सन अनिता सेठ ने कहा कि वृक्षो को गोंद लेने की परम्परा को हमारी संस्था प्रोत्साहित करना चाहती है। जेसी डायरेक्टर प्रीति गुप्ता एवं ज्योति जायसवाल ने कहा कि हम लोग घरो में जाकर वृक्षारोपण से होने वाले लाभ को बताते हुये गमलों एवं लान में भी पेड़ पौधो को लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। समन्वयक ज्योति श्रीवास्तव ने वृक्षों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुये इस अभियान को पूरे वर्ष भर चलाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर जेसीरेट प्रीति जायसवाल, सीमा अग्रहरि, बबिता जायसवाल, श्वेता बाधवा, नीलम जायसवाल, किरन सेठ, पिंकी जायसवाल, आरती जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन को- आर्डिनेटर ज्योति श्रीवास्तव एवं सभी के प्रति आभार जेसीरेट जूही वर्मा ने व्यक्त किया।

Related

news 1962922189455097827

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item