व्यापार मंडल की मज़बूती के लिए व्यापारी एकता आवश्यक : इन्दु सिंह

बदलापुर (जौनपुर) उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में रविवार को बदलापुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। पद एवं गोपनीयता की पदाधिकारियों ने शपथ ली।
मु़ख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह 'इन्दू' ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही व्यापारी हक की लड़ाई लड़ सकेंगे। इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा। इससे जहां व्यापारियों की समस्याओं पर एक साथ निर्णय होगा वहीं आपस में बैठकर तमाम समस्याएं भी सुलझा ली जाएंगी। सभी बाजारों व कस्बों में संगठन खड़ा किया जाए ताकि किसी व्यापारी को भी समस्या के लिए न जूझना पड़े। ज़िला महामन्त्री आरिफ हबीब,उद्योगपति अशोक सिंह, महेंद्र यादव, रामसहाय पाण्डेय, गंगा प्रसाद सिंह, उमेश सरोज, आदि ने संबोधित किया। तहसील अध्यक्ष धनंजय सेठ के साथ बदलापुर व्यापार मण्डल के तहसील,नगर,तहसील युवा व नगर युवा के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
तत्पश्चात, मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्री इन्द्रभान सिंह इन्दु जी सहित समस्त ज़िले से आये पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम के माध्यम से सम्मान किया गया।
सुशील निगम, आनंद सेठ, अखिलेश योगी, राजा दशरथ मिश्र, संतोष निगम, सत्यम मोदनवाल, स्वपनिल सिंह, रविशंकर सेठ, रजनीश निगम, अंकित साहू, सूरज सेठ आदि रहे। अध्यक्षता सुरेंद्रमाणि दुबे व संचालन राजेश जायसवाल ने किया।

Related

news 7637263517052525185

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item