भाजपा नेता अरूण उपाध्याय ने मुंबई में फांसी लगाकर दी जान, जिले में शोक की लहर

जौनपुर। भाजपा नेता अरूण उपाध्याय ने कल देर रात मुबंई के कोल्हापुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लोगो को एक बार यकीन ही नही हो रहा की अरूण हमारे बीच नही रहे।
महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव के निवासी उमाशंकर उपाध्याय के पुत्र अरूण उपाध्याय छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। वे 1993 में एबीवीपी पैनल से लखनऊ विश्वविद्यालय के महामंत्री पद का चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हे कुछ ही वोटो से हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बसपा का दामन थामकर सक्रिय राजनीति करने लगे। सन् 2005 में अरूण ने महराजगंज इलाके से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे, इस चुनाव में भी उन्हे सफलता नही मिली। 2017 विधानसभा चुनाव के पूर्व वे बीजेपी में शामिल होने के बाद बदलापुर विधानसभा से दावेदारी किया था।
अरूण कुछ दिनो से विमार चल रहे थे। इलाज के लिए वे मुंबई के कोल्हापुर जिले मोहल्ला इच्छीत करंजी, थाना साहापुर में अपने रिश्तेदार राहुल पाण्डेय के घर पर थे। कयास लगाया जा रहा है कि विमारी के चलते वे अवसाद में आकर कल रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। अरूण की पत्नी मधुमिता उपाध्याय बीएचयू में संगीत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेर है।
अरूण के मौत की खबर जिले में आते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी कह रहे है अरूण जैसा दिलेर युवक मौत को गले कैसे लगा सकते है।

Related

news 5841858515482095159

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item