मछली बनाने से मना करने पर खुद को मारी गोली

  जौनपुर।  सरायख्वाजा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दोपहर एक युवक ने परिजनों के मछली बनाने से मना करने पर खुद को गोली मार ली। गोली बाएं हाथ में लगी है। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए किसी निजी हास्पिटल में ले गए हैं। पुलिस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। छानबीन के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
उक्त गांव निवासी 28 वर्षीय युवक घर में मछली बना रहा था। गुरुवार होने के नाते परिजन एतराज कर रहे थे। इसी को लेकर कहासुनी होने के बाद उसने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से घर में हड़कंप मच गया। परिजन कमरे में गए तो उसे खून से लथपथ पाया। उसके बाएं हाथ में कंधे के पास गोली लगी थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना तत्काल उसे जिला मुख्यालय पर किसी प्राइवेट हास्पिटल में इलाज के लिए ले गए। इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धनीराम वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। घटना गंभीर है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अपने स्तर से छानबीन पूरी करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Related

news 50280038870753335

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item