सर्पदंश से वृद्धा की मौत
https://www.shirazehind.com/2018/05/blog-post_387.html
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी एक वृद्धा की सर्पदंश से मौत हो गयी। बताते है कि उक्त गांव की 68 वर्षीया बेइला देवी अपने घर में सफाई कर रही थी कि दीवार के किनारे बने बिल से एक सांप निकला और उसे काट लिया। दवा इलाज के बाद बेइला देवी को बचाया नहीं जा सका। उनका अन्तिम संस्कार शुक्रवार को राम घाट पर किया गया। मृतका जाने माने देवी गीत गायक अमला यादव सरगम की माता थी।