बरसात से थोड़ी राहत , उमस बरक़रार
https://www.shirazehind.com/2018/05/blog-post_593.html
जौनपुर। पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए गुरुवार का दिन
राहत भरा रहा। बरसात से तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की
गई। अधिकतम तापमान 36, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से ही आसमान में छाए बादल से बारिश के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि
झमाझम बारिश की उम्मीद पाले लोगों को निराशा हाथ लगी।
गर्मी से बौखलाए तमाम लोग बारिश की बूदों के बीच भींगते नजर आए। सुबह तक छाए बादल के बाद दोपहर में निकली एकाएक धूप से बरसात की संभावना कम हो गई थी, लेकिन थोड़ी देर की बरसात गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। बीते कई दिनों से 43 पहुंचे पारे से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। सूरज की बढ़ती तपिश के बीच सड़कों पर भी सन्नाटा पसर रहा था। ऐसे में सुबह धूप की बजाय आसमान में छाए बादल से लोगों को काफी सुकून मिला। खुशनुमा मौसम के बीच काफी दिनों बाद लोग छतों व पार्कों में पहुंचे। धूप की वजह से घर में कैद बच्चों ने भी खूब मस्ती की। कुल मिलाकार चिलचिलाती गर्मी व उमस से परेशान लोगों के लिए यह दिन राहत देने वाला रहा। सड़कों पर चहल-पहल बढ़ने के साथ ही दुकानों में रौनक रही।