राजीव गांधी के सपने को साकार करने की जरूरत
https://www.shirazehind.com/2018/05/blog-post_797.html
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर
कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह ने की। कहा कि
राजीव गांधी ने सभी धर्म व समुदाय के लोगों को साथ लेकर राजनीति की। शहर
अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि राजीव गांधी ने राजनीति में उच्च
मापदंड स्थापित किया। देवेश उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, वीरेंद्र सोनकर,
साजिद रहे। बदलापुर क्षेत्र के इंदिरा चौक पर मंडल कांग्रेसियों ने राजीव
गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिला
अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र ने व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन
राजेश सिंह ने किया। अमर बहादुर सिंह , बाबूराम यादव, मुंशी रजा, महात्मा
शुक्ल, यादवेंद्र प्रसाद, गया प्रसाद निषाद आदि रहे। खुटहन क्षेत्र के
दौलतपुर गांव स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य
श्रीमती जया दुबे ने पुष्प अर्पित किए। प्रेम लाल यादव, विनोद तिवारी, रमेश विन्द , परवेज अहमद, विजय उपाध्याय, विनय मिश्रा, पवन शर्मा ,भरत लाल यादव,
नीलम रहीं।