जानिए नेताजी के इश्क की अजीब दास्ताँ
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post.html
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के एक दबंग नेता अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए युवक को बार- बार फोन कर रहे थे। भयभीत युवक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस फोन टे¨पग के जरिए मामले की छानबीन में जुटी है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह थाने पर फरियादियों की समस्या सुन रहे थे तभी क्षेत्र का एक युवक तहरीर देते हुए बताया कि विगत कई दिनों से एक दबंग नेता अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मेरे नंबर पर फोन कर परेशान कर रहे हैं। उसने बताया कि मना करने के बावजूद जब मैंने कहा कि यह बात मैं अपने परिवार से बता दूंगा तब भी वे नही माने। फोन करके मुझे अपने पास बुला रहे हैं। युवक ने बताया कि दबंग नेता ने फोन पर यह भी कहा कि मैं चाहूं तो तुम्हें तुम्हारे स्कूल के पास या गांव के पास कहीं भी जोर-जबरदस्ती से संबंध बना सकता हूं लेकिन जो मजा प्यार से है वो जोर-जबरदस्ती में नहीं है। परेशान युवक ने नेता से बात की फोन टे¨पग कर लिया। युवक ने आरोप लगाया कि फोन टे¨पग वायरल होते ही दबंग नेता ने जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने थानाध्यक्ष को भी बातचीत को सुनाया। बातचीत में दबंग नेता उक्त कार्य के लिए पैसे का भी लालच दे रहे हैं। युवक भी बातचीत में यह कह रहा है कि आप जहां बुला रहे हैं वहां मैं नहीं आ सकता। मैं जहां कह रहा हूं आप वहां आइए, लेकिन मैं गलत काम नहीं करवाऊंगा। फोन टे¨पग व तहरीर पाकर थानाध्यक्ष मामले की जांच में जुट गए हैं। दबंग नेता का वायरल फोन टे¨पग लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
साभार : जागरण
साभार : जागरण

