श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोज्यवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति ने किया भ्रमण

जौनपुर। भोज्यवाल समाज के लोगों को जगाने व एकत्रित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। अभियान में शामिल श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोज्यवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने मुंगराबादशाहपुर में स्वजातीय लोगों की आमसभा किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुये एकजुट होने का मंत्र दिया। साथ ही५आगामी 5 अगस्त को जौनपुर में होने वाले विशाल सम्मेलन के लिये निमंत्रण दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में जिले की कार्यकारिणी में शामिल होने के लिये सामान्य सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द भोज्यवाल, उपाध्यक्ष विमल भोज्यवाल, सचिव वेद प्रकाश भोज्यवाल, कोषाध्यक्ष अभिलाष भोज्यवाल, संगठन मंत्री पारसनाथ भोज्यवाल, विरेन्द्र भोज्यवाल, डब्लू भोज्यवाल, आय व्यय निरीक्षक विकास भोज्यवाल, आशुतोष भोज्यवाल, राधेश्याम भोज्यवाल, वरुण भोज्यवाल, अनिल भोज्यवाल, लालमणि भोज्यवाल, शंकर लाल भोज्यवाल, दुर्गेश भोज्यवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7991831328656728858

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item