कन्हैया यादव बनाये गये अभायाम के प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के सिद्दीकपुर में स्थित कार्यालय पर मंगलवार को अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक हुई। इस मौके पर कन्हैया लाल यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया। इस मनोनयन का निर्णय अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानन्द यादव के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी आशुतोष यादव एवं प्रदेश महासचिव जितेन्द्र यादव ने लिया है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कन्हैया लाल यादव एक जमीनी कार्यकर्ता हैं जो महासभा को आगे ले जाने में हरसंभव प्रयास करेंगे। इसी दौरान देवेन्द्र यादव को महासभा का जिला महासचिव बनाया गया। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को जितेन्द्र यादव ने मनोनयन पत्र दिया। कन्हैया लाल के प्रयास से 50 लोगों ने महासभा की सदस्यता भी ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रणव यादव, अनुपम यादव, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, आनन्द यादव, कमलेश यादव, जनार्दन यादव, संतोष पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3686860004333846002

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item