रमन यादव के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर। छात्र नेता रमन यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के जेसीज चौराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीक पुतला दहन किया गया। साथ ही लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर छात्र नेता रमन यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमा लगाकर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बने जेलों में भेज दिया गया है। इतना ही नहीं, जेल में उन पर दमनकारी कार्यवाही भी कियवा जा रहा है जिसको अब छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री यादव ने कहा कि यह सरकार छात्र विरोधी है। इस सरकार में छात्रों का हनन हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विकास बिंदुली, सभासद विकास यादव, रोहित यादव जेडी खान, कुंदन यादव सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Related

news 1490995396380635333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item