नमो ऐप्प के प्रचार-प्रसार के लिये निकाली गयी रैली
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_829.html
जौनपुर।
भारत सरकार के आईटी एवं सूचना मंत्रालय के अन्तर्गत चलने वाले कॉमन सर्विस
सेण्टर के संचालकों द्वारा बुधवार को बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन ’नमो ऐप्प’ की रैली निकाली गयी। रैली को
हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जिसके बाद भारत सरकार के अन्तर्गत चलने वाले
सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड जौनपुर के जिला प्रबंधक
अरविन्द मौर्य, विजय गुलशन पाण्डेय, सीएससी के जिला समन्वयक हर्ष नारायण
सिंह द्वारा एप्लीकेशन के प्रमोशन से सम्बन्धित जानकारी से जिला प्रशासन को
अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि कॉमन सर्विस सेण्टर संचालकों के
माध्यम से यह जागरूकता रैली निकाली गयी जो लगातार 15 जून तक जिले में कार्य
करती रहेगी। इससे लोगों को सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी होने के साथ
ही वे मन की बात सुन पायेंगे तथा अपने सुझाव भी सरकार को भेज पायेंगे।
इसके अलावा 15 जून को जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र के वीडियो
कांफ्रेंसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री
ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थियों से नमो ऐप्प एवं वीडियो
कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की जायेगी। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों
की उपस्थिति रही।

