सिंचाई बंधुओं की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_595.html
जौनपुर।
उत्तर प्रदेश शासन सिंचाई एवं जल संसाधन के निर्देश पर जनपद के सिंचाई
बंधुओं की बैठक मंगलवार को कमलेश प्रजापति उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु की
अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में हुई। इस मौके पर नहरों/डेªनों की
समुचित सफाई का विवरण प्रस्तुत करते हुये नहरों की कटिंग, टेल तक पानी
पहुंचाने की समस्याओं, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, नहरों में
कुलावों की व्यवस्था सम्बन्धी समस्याओं, नलकूपों के बंदी की समीक्षा,
राजकीय नलकूपों के संचालन सम्बन्धी समस्याओं, सिंचाई शुल्क निर्धारण
सम्बन्धी समस्याओं, कृषकों से प्राप्त सिंचाई सम्बन्धी अन्य प्रकार की
शिकायतों के निस्तारण, सिंचाई मंत्री द्वारा निर्देशित कार्यों सहित
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। साथ ही उसके निस्तारण की
रणनीति बनायी गयी। इस अवसर पर एके कुशवाहा अधिशासी अभियंता/नोडल अधिकारी
एवं सदस्य सचिव, एम. प्रसाद सहायक अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ, विजय
कुमार जेई नलकूप खण्ड, अवधेश कुमार जेई नलकूप खण्ड, शिवशंकर सहायक अभियंता
सिंचाई खण्ड, अरविन्द यादव जूई शारदा सहायक खण्ड 36, वीरेन्द्र कुमार जेई
सिंचाई खण्ड, शीतला प्रसाद सींचपाल शारदा सहायक खण्ड 39 इलाहाबाद, गिरीश
चन्द्र श्रीवास्तव जिलेदार लघु डाल नहर खण्ड, अवधेश नारायण तिवारी सहायक
अभियंता शारदा सहायक खण्ड 23 आजमगढ़ सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

