मरीज त्रस्त, चिकित्सक मस्त
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_305.html
जौनपुर। केराकत तहसील में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सुबह सूत्रों की सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी पहुंचे तो सभी फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय भी उपस्थित पाये गये। जबकि डा0 राजेंद्र कुमार एवं डा0 आल्हा प्रसाद भी उपस्थित रहे। बाकी के सभी चिकित्सक व स्टाप हॉस्पिटल परिसर से नदारद मिले। इससे मरीजों को परेशानी हुई। उनका पुरसाहाल कोई नही था। इस दौरान मरीजांे के तीमारदारों ने कहा कि शासन व प्रशासन की मंशा के अनुसार करोड़ों रुपए स्वास्थ्य पर खर्च किया जा रहा है, बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं बेहतर सुविधाएं देने के लिए और नागरिकों को वादा किया जा रहा है वहीं पर डॉक्टरों का अपने पेशे के इस उदासीन रवैए के कारण यहाँ के नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में मरीज यहां अपने मर्ज से त्रस्त है, चिकित्सक अपने सुख सुविधाओं में मस्त है । आखिर मरीज अपने मर्ज को लेकर जाएं भी तो कहां जाएं । एक वृद्ध महिला जो सुबह से यहां पर आई हुई थी । वह चिकित्सा व्यवस्था से खिन्न और व्यथित थी।
